हजारीबाग में 6 नए कोरोना पॉजिटिव के मरीज मिले, 172 पर पहुंच गया आंकड़ा
AJ डेस्क: झारखंड के हजारीबाग में छह नए कोरोना मरीज मिले हैं। ये सभी हाल में ही मुंबई से लौटे हैं। स्वास्थ्य सचिव ने सभी पॉजिटिव मामले की पुष्टि की है। इसके साथ ही झारखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 172 पर पहुंच गया है।
इससे पहले मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में 2, गिरिडीह में एक और रांची में एक कोरोना संक्रमित की पुष्टि हो चुकी है। इस तरह आज एक दिन में ही 10 काेरोना पॉजिटिव झारखंड में मिले हैं।
मुंबई से विष्णुगढ़ पहुंचे छह श्रमिक कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। सभी आठ जून को मुंबई से हजारीबाग पहुंचे थे। इन्हें तत्काल विष्णुगढ़ के कस्तूरबा विद्यालय में क्वारंटाइन किया गया था। दो दिन पहले इनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जांच में कोरोना की पुष्टि होने के बाद संबंधित ग्रामीणों के गांव को सील कर दिया गया है। सभी संक्रमित मरीज विष्णुगढ़ के चार गांवों के रहने वाले हैं।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
