मोदी आहार: भाजपा कार्यालय में 750 गरीबों को भोजन कराया गया

AJ डेस्क: कोविड-19 संक्रमण काल में जारी लॉकडाउन के दरमियान भारतीय जनता पार्टी की ओर से जरूरतमंद लोगों को लगातार भोजन कराया जा रहा है। इसी कड़ी में आज आठवे दिन धनबाद भाजपा जिला कार्यालय में चल रहे ‘मोदी आहार’ कार्यक्रम के तहत कार्यालय के आसपास की कॉलोनियों में रह रहे करीब 750 गरीब और जरूरतमन्दों को भोजन कराया गया।

 

 

पार्टी के नेता मुकेश पांडेय की देख-रेख में चल रहे ‘मोदी आहार’ कार्यक्रम में बुधवार को लोगों को  चावल, दाल, सब्जी  और चटनी खिलाया गया। आज कार्यक्रम में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य व अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सह रांची हाई कोर्ट में सरकारी वकील प्रशांत कुमार सिंह विशेष तौर पर उपस्थित थे। साथ में सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो, भाजपा जिला महामंत्री संजय झा, जिला महामंत्री राम प्रसाद महतो, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »