मेंशन में मोदी आहार: भाजपा नेत्री रागिनी संग शहर के कई दिग्गजों ने गरीबों को कराया भोजन

AJ डेस्क: पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी एवम भाजपा नेत्री रागिनी सिंह के साथ धनबाद के मेयर चंद्र शेखर अग्रवाल, भाजपा के नेता विक्रम पांडे सहित अन्य लोगों ने सिंह मेंशन में गरीबो के लिए चल रहे मोदी आहार योजना के अंतर्गत भोजनालय में हिस्सा लिया और खुद परोस कर गरीबो को भोजन कराया।

 

 

लॉक डाउन की अवधि में गरीब गुरबा, रिक्शा चालक, दिहाड़ी मजदूर, महिलाएं और छोटे छोटे बच्चों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उतपन्न हो गयी है। इस नाजुक स्थिति में भाजपा नेत्री रागिनी सिंह यूँ तो पहले से ही भोजन और राशन बाँट रही थी लेकिन पिछले चार दिनों से उन्होंने सिंह मेंशन में दोपहर और रात्रि में झरिया के बिहार टाकीज प्रांगण में गरीब, जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाना शुरू किया है।

 

 

 

 

आज धनबाद के मेयर चंद्र शेखर अग्रवाल, टुंडी से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके विक्रम पांडे, मुकेश पांडे, रमेश पांडे, उप नगर आयुक्त राजेश कुमार सिंह, महंत पांडे, उमेश हेलीवाल, अवधेश राय आदि ने जरूरतमंद लोगों को भोजन कराने में रागिनी सिंह का साथ दिया। इसके पूर्व पूर्व विधायक कुंती देवी ने मेयर चंद्र शेखर अग्रवाल को शॉल देकर उन्हें सम्मानित किया। इसके अलावा वहां उपस्थित भाजपा नेताओं को रागिनी सिंह ने भगवा गमछा देकर सम्मानित किया। मेयर श्री अग्रवाल और भाजपा नेता विक्रम पांडे ने रागिनी सिंह के द्वारा चलाए जा रहे नेक कार्य की प्रशंसा की।

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »