मेंशन में मोदी आहार: ‘नर सेवा ही, नारायण सेवा’ इसी भाव से रागिनी गरीबों को करा रही भोजन

AJ डेस्क: सिंह मेंशन के द्वारा संचालित मोदी आहार के तहत भोजनालय में आज निरसा की विधायक अर्पणा सेन गुप्ता, जिला परिषद सदस्य प्रियंका पाल, विधायक ढुल्लू महतो की पत्नी सावित्री देवी, पूर्व सांसद रविंद्र पांडे और भाजपा के वरिष्ठ नेता हरि प्रकाश लाटा सम्मिलित होकर रागिनी सिंह के संग भोजन परोस गरीबों को खाना खिलाया।

 

 

पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी और भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने सभी अतिथियों को शॉल और भगवा गमछा देकर सम्मानित किया। गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र पांडे ने कहा कि रागिनी सिंह के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सिंह मेंशन की बहू रागिनी धनबाद-झरिया सहित पूरे कोयलांचल के गरीब गुरबा की हितैषी हैं। विधायक अर्पणा सेन गुप्ता ने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में व्यवस्थित ढंग से गरीबों की सेवा कर रागिनी सिंह सराहनीय कार्य कर रही हैं। प्रियंका पाल ने भी रागिनी के कार्यो की प्रशंसा की।

 

 

 

 

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरि प्रकाश लाटा ने कहा कि नर सेवा ही, नारायण सेवा है। गरीबो को भोजन करा रागिनी सिंह पुण्य का काम कर रही हैं। सिंह मेंशन आए इन तमाम अतिथियों ने रागिनी सिंह के साथ भोजन परोस गरीबो को खाना खिलाया।

 

 

 

 

इधर दूसरी ओर सन्ध्या बेला में भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने झरिया के बिहार टाकीज में जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन का पैकेट बांटा। इस अवसर पर मानस प्रसुन्न, महंत पांडे, तमाल राय, सुभाष महतो, प्रदीप सिन्हा, अवधेश राय, विकास सिंह आदि वहाँ उपस्थित थे।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »