SBI जोनल ऑफिस के देवघर शिफ्ट किए जाने के निर्णय का CREDAI ने विरोध किया

AJ डेस्क: धनबाद स्थित भारतीय स्टेट बैंक के जोनल ऑफिस का देवघर शिफ्ट किए जाने के निर्णय का आज CREDAI ने भी विरोध किया। एस बी आई के DG से मिलकर उन्हें एक पत्र भी सौंपा गया।

 

 

CREDAI के अध्यक्ष अमरीश सिंह ने कहा कि SBI जोनल ऑफिस देवघर ले जाने का निर्णय समझ से परे है। यहां बी सी सी एल, डी वी सी, बोकारो स्टील प्लांट, आई आई टी, सिम्फर, सी एम पी एफ, डी जी एम एस, बी आई टी सिंदरी जैसी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान, संस्थान हैं। धनबाद रेल और सड़क दोनों ही मार्ग पर सहज उपलब्ध है। यह शहर कोल कैपिटल है ही, राज्य का आर्थिक राजधानी भी है।

 

 

उन्होंने कहा कि डिपॉजिट, एडवांस, टोटल बिजनेस, बिजनेस लोन, ब्रांच की संख्या की तुलना की जाए तो धनबाद के आगे देवघर कहीं से भी नही टिकता। श्री सिंह ने कहा कि इसमें हो रही राजनीति का वह सब विरोध करेंगे। श्री सिंह के अलावा मनोज मोदी और अशोक गुप्ता ने SBI के DGM अजय प्रभाकर जोशी से भेंट कर उन्हें विरोध पत्र सौंपा।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »