अर्द्धनग्न कर महिला की सार्वजनिक पिटायी की, बाल भी काटा (देखें लाइव वीडियो)

AJ डेस्क: झारखंड के बोकारो जिला में इंसानियत का एक क्रूर चेहरा देखने को मिला है। यहाँ नारी ही एक नारी की दुश्मन बन न सिर्फ उसे भरी भीड़ में अर्धनग्न किया, बल्कि उसे चपल्लो और लात-घूसों से पीटकर अधमरा कर दिया। जब इतने से भी उन महिलाओं का मन शांत नही हुई तब उक्त महिला के हाथ-पांव बांध कर पहले उसके सिर के बाल काटे गए, फिर उसके मुंह मे कालिख पोत कर गले मे जूतों की माला डाल कर उसे बाजार में घुमाया गया।

 

 

जिल्लत से भरी यह घटना बोकारो जिला के बेरमो अनुमंडल अंतर्गत तेनुघाट ओपी क्षेत्र स्थित चांपी की है।

 

 

जानकारी के अनुसार गांव की महिलाओं का यह कहना था कि उक्त महिला बदचलन है। यह गांव का माहौल खराब कर रही है। आज उसी के तहत उस महिला को सबक सिखाने का काम किया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे महिलाओं की भीड़ उस महिला को जानवरों की तरह पीट रही है। इस दौरान महिला भीड़ से गिड़गिड़ा रही है, बख्श देने के लिए मिन्नते कर रही हैं। लेकिन भीड़ का गुस्सा उसके खिलाफ बढ़ता ही गया। महिलाओं की भीड़ वहाँ मौजूद पुरुषों के सामने ही उक्त महिला की साड़ी उतार उसे नग्न करने पर तुली है।

 

देखें Video-

 

 

बोकारो के एसपी चंदन झा ने बताया कि इस मामले में 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया है। उस घटना का वीडियो फूटेज भी खंगाला जा रहा है। घटना में दोषी सभी लोगों की पहचान की जा रही है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »