जोड़ापोखर के एक घर से निकला तीन शव, पति-पत्नी और बेटी की रहस्यमय मौत

AJ डेस्क: धनबाद के झरिया स्थित एक आवास से तीन शव मिला है। मरने वाले पति-पत्नी और उनकी 13 माह की बेटी है। महिला और बच्ची का शव खटिये पर पड़ा मिला है, जबकि पति का शव पास ही एक फंदे से झूलता हुआ पाया गया है। तीनों शव काफी बुरी स्थिति में मिले है। मौत काफी पहले होने की वजह से तीनों बॉडी डी कम्पोज़ होने लगे थे। फिलहाल पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर मामले की तहकीकात में जुट गई है।

 

 

मामला झरिया अंचल के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र स्थित बरारी एक नंबर का है। यहाँ एक घर में 40 वर्षीय फल विक्रेता शहादत इराकी, उसकी 25 वर्षीय पत्नी अफसाना खातून और 13 माह की पुत्री की लाश बरामद किया गया है। एक साथ तीनों की लाश घर में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने घर से दुर्गंध आने के बाद दोपहर में दरवाजा खुलवा कर देखा तो लोग दंग रह गए। तत्काल इसकी सूचना जोड़ापोखर पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

 

 

स्थानीय लोगों के अनुसार तीनों की मौत तीन-चार दिन पूर्व हो चुकी है। तीनों की लाश घर के अंदर कुछ ही दूरी पर अलग-अलग स्थान पर पड़ी थी। पुलिस हर बिन्दु पर छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के बारे में स्पष्ट कुछ कहा जा सकता है। मौकाए वारदात पर पहुंचे सिंदरी डीएसपी अजित सिन्हा ने कहा, ‘प्रथम दृष्टया में ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक शहादत ने पहले अपनी पत्नी और बच्चे की गला रेत कर हत्या की फिर खुद फंदे से झूल गया। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »