भारत ने घुड़काया: सीमा बढ़ाने से परहेज करे नेपाल, तेवर पड़ गया ढीला

AJ डेस्क: अपने नए नक्शे से विवाद खड़ा करने वाले नेपाल के तेवर ढीले पड़ गए हैं। भारतीय क्षेत्र लिंपियाधुरा, कालापानी और लिपुलेख को अपने नए नक्शे में शामिल करने वाले नेपाल का कहना है कि इस मसले पर संसद में चर्चा के जरिए पहले ‘आम सहमति’ बनाई जाएगी और फिर इसके बाद संविधान में संशोधन किया जाएगा। जाहिर है कि भारत के कड़े तेवर के बाद नेपाल के सुर नरम पड़ गए हैं। अब वह इस मसले को ठंडे बस्ते में डालने की कोशिश कर रहा है। दरअसल, भारतीय क्षेत्रों को अपने नए नक्शे में दर्शाने पर भारत की तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया दी गई है। विदेश मंत्रालय कह चुका है कि कृत्रिम तरीके से अपने क्षेत्र को बढ़ाने वाले अवैध दावों से नेपाल को परहेज करना चाहिए।

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »