भाजपा के सभी कार्यकर्ता हैं कोरोना योद्धा- पशुपतिनाथ सिंह
AJ डेस्क: धनबाद के झरिया स्थित बिहार बिल्डिंग में चल रहे मोदी आहार कार्यक्रम का बुधवार को समापन हो गया। इस दौरान कोरोना योद्धा के रूप में सांसद पशुपति नाथ सिंह और भाजपा नेत्री रागिनी सिंह को पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कह कि इस कोरोना काल में लगातार मोदी आहार वितरित किया जा रहा है। जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं ने ये साबित कर दिया है कि यहां के सभी भाजपा कार्यकर्ता कोरोना काल के योद्धा हैं, जो हर समय लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं।
सांसद ने आगे कहा कि समय आने पर भाजपा के सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर किसी भी विकट परिस्थिति से लड़ सकते हैं। उन्होंने भाजपा नेत्री रागिनी सिंह की भी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि एक महिला होकर लॉकडाउन के दौरान घर-घर जाकर लोगों की मदद करना, उनके सुख-दुःख में खड़ा होना, ये अत्यंत सराहनीय है। महिला होकर उन्होंने साबित कर दिखाया है कि लोगों के सुख-दुख, की वो साथी हैं।

इससे पूर्व नगर भाजपा की ओर से जिला उपाध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी, जिला मंत्री स्वरूप भट्टाचार्य, नगर अध्यक्ष दिलीप भारती, मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, उपेंद्र विश्वकर्मा, राजाराम पासवान, अनिल सिंह, राणा मनीष सिंह, राहुल सोनी, मुन्ना पांडे, अखिलेश सिंह, संजय अग्रवाल, जितेंद्र राम, शैलेंद्र सिंह, भोला सिंह, गणेश बर्णवाल, जितेंद्र सिंह नगर अध्यक्ष दिलीप भारती ने सांसद पशुपतिनाथ सिंह, एवं भाजपा नेत्री रागनी सिंह को सम्मान पत्र देकर और सभी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही झरिया कि चीन कोठी एवं बनियाहीर कुष्ठ कॉलोनी में चूड़ा गुड़ बांटा गया। इस दौरान रंजीत रवानी, दिलीप भारती, सिद्धार्थ सिंह, पप्पू विश्वकर्मा, भोला सिंह, धीरन महतो, मुन्ना पांडे आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
