टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में ‘जैव विविधता’ थीम पर मनाया गया पर्यावरण दिवस
AJ डेस्क: पर्यावरण के प्रति अपनी वचनबद्धता को दोहराते हुए टाटा स्टील के झरिया डिवीजन ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। समुचित स्वच्छता और मास्क के अनिवार्य उपयोग के साथ सामाजिक दूरी सुनिश्चित करते हुए दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस साल विश्व पर्यावरण दिवस का थीम ‘जैव विविधता’ है।
डिवीजन में जामाडोबा स्थित ट्राएंगुलर पार्क में पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर डिवीजन के प्रतिनिधि मौजूद थे।
कोविड-19 स्थिति का ध्यान रखते हुए पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिता और कार्यक्रम जैसे- चित्रकला, फोटाग्राफी, निबंध लेखन, क्विज, कविता व स्लोगन लेखन, ऑडियो क्लिप प्रतियोगिता तथा नेचर क्लब इवेंट्स का भी आयोजन किया गया।
टाटा स्टील रूरल डेवलमेंट सोसाइटी ने भी विभिन्न डिजिटल इनिशिएटिव्स के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं के संग विश्व पर्यावरण का जश्न मनाया। पूरे दिन चले कार्यक्रम में पौधारोपण से लेकर पोस्टर निर्माण व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता का विषय ‘हमारे लिए प्रकृति’ था। जिसमें 150 से अधिक युवाओं ने अपने घर पर रहते हुए हिस्सा लिया।
झरिया डिवीजन की इन्वायर्नमेंट टीम द्वारा इस कार्यक्रम का समन्वय किया गया। इस दौरान संजय रजोरिया जीएम झरिया, सनक घोष चीफ जामाडोबा ग्रुप, नरेंद्र गुप्ता चीफ सिजुआ ग्रुप, देवाशीष बनर्जी चीफ एचआरएम झरिया डिवीजन, सौमेंदु कुमार माझी चीफ इंजीनियरिंग सर्विसेज, संतोष महतो क्षेत्रीय सचिव आरसीएमएस, एस एस ज़मा क्षेत्रीय अध्यक्ष आरसीएमएस समेत यूनियन के अन्य प्रतिनिधियों तथा डिवीजन के चुनिंदा कर्मचारियों ने सांकेतिक पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
