विश्व पर्यावरण दिवस: हर व्यक्ति कम से कम एक वृक्ष जरूर लगावे- रागिनी
AJ डेस्क: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आज भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने सिंह मेंशन परिसर में अपने हाथों एक वृक्ष लगाया।
भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कहा कि इस लॉक डाउन ने पर्यावरण के एक नए और निखरे रूप से हम सबों का परिचय कराया। श्रीमती सिंह ने आम आवाम से अपील करते हुए कहा कि सभी कम से कम एक वृक्ष जरूर लगाएं।

क्रेडाई ने लगाए फलदार वृक्ष-
क्रेडाई के अध्यक्ष अमरेश सिंह ने बताया की धनबाद के अलग अलग जगहों पर संस्था ने एक सौ फलदार वृक्ष लगाये और अन्य सामाजिक संस्था को पौधा भी दिया गया। वृक्षारोपण में रवि बुंदेला, मनोज, अमिश, अमित आदि ने हिस्सा लिया।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
