धनबाद के बाघमारा और गोविंदपुर से मिले 8 पॉजिटिव मरीज
AJ डेस्क: पिछले चार दिनों से धनबाद शांत था। कोयलांचल वासियों को राहत भरी यह खबर मिल रही थी कि कोविड 19 अस्पताल से संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर लौट रहे हैं। आज जिला के बाघमारा प्रखंड से सात और गोविंदपुर प्रखंड से एक पॉजिटिव मरीज मिला है। धनबाद के उपायुक्त अमित कुमार ने इसकी पुष्टि की है। इसमें अधिकांश लोग मुम्बई से धनबाद आए थे। जिन्हें क्वारें टाइन सेंटर में भर्ती कराया गया था। इनके स्वाब की जाँच होने के बाद इनका संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
