मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द मिलेगा गर्मी से राहत- मौसम विभाग
AJ डेस्क: आने वाले पांच दिनों में गर्मी से राहत मिलने का आसार हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। ये कर्नाटक, तमिलनाडु और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों तक पहुंच चुका है।
बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के कारण ओडिशा में अगले तीन दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने रविवार को राज्य में कई दिनों तक भारी बारिश जारी रहने की चेतावनी दी है।
उत्तर भारत में कई स्थानों पर छिटपुट बारिश और गरज के साथ बौछारों के कारण रविवार को क्षेत्र में सामान्य से कम तापमान दर्ज किया गया।
मानसून के लिए स्थितियां बेहतर हैं और जल्द ही ये महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों तक पहुंच जाएगा।

इस साल मानसून तय समय पर केरल पहुंचा। केरल में 1.6.2020 को दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून की बारिश शुरू हो चुकी है। समय से मॉनसून के पहुंचने पर मौसम वैज्ञानिक काफी उत्साहित हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सामान्य रहने का अनुमान है।
देश के कई हिस्सों में छिटपुट बारिश के कारण तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। कुछ हिस्सों में मानसून पहुंच चुका है। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में हवा के कम दबाव के चलते बने वातावरण के कारण पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में समय से पहले 11-12 जून तक मानसून पहुंच जाएगा।
राजधानी दिल्ली में जून में भी मौसम सुहाना बना हुआ है। रविवार सुबह भी दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश हुई जिससे मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग की मानें तो अगले 5 दिन और मौसम सुहाना रहेगा। 12 जून तक आगे बारिश तो नहीं होगी लेकिन तापमान 41 डिग्री से ऊपर नहीं जाएगा।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
