हद हो गया: DC ऑफिस के सामने ही पाबंदी के बावजूद नियमों की धज्जियां उड़ा चल रहा “सैलून” {VIDEO}

AJ डेस्क: आप जो तस्वीर या वीडियो देख रहे हैं। यह धनबाद कोर्ट या समाहरणालय इलाका का है और आज का ही है। झारखण्ड में अभी तक सैलून या पार्लर खोलने की इजाजत सरकार ने नही दी है। इसके बावजूद धनबाद में यह नजारा देखने को मिल रहा है।

 

 

आम आदमी को फेस मास्क पहनकर ही अपने घरों से बाहर जाना है। मास्क नही पहनने वाले दंड के भागी भी होंगे।यह सरकारी फरमान है। झारखण्ड में प्रतिदिन कोरोना संक्रमितो की संख्या बढ़ते जा रही है। यह सभी के लिए चिंतनीय विषय है। धनबाद भी इससे अछूता नही है। भले ही मरीज स्वस्थ होकर घर चले जा रहे हों लेकिन उससे ज्यादा संख्या में नए मरीज सामने आ भी तो जा रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन और जनता कोरोना से बचाव के उपायों को गम्भीरता से नही अपनाती है तो एक कहावत “सावधानी हटी, दुर्घटना घटी” यहां चरितार्थ हो सकता है।

 

देखें Video-

 

 

अब हम आपको वहां का दृश्य दिखाएंगे, जहाँ से कानून पास होता है या उसे लागू कराया जाता है। धनबाद समाहरणालय के सामने रोड के उस पार कोर्ट की चारदीवारी से सटा कर यह सैलून चलाया जा रहा है। यह जगह धनबाद थाना और वरीय पुलिस अधिकारियों के कार्यालय से भी दूर नही है। मुख्य सड़क पर खुला यह सैलून नियमों की धज्जियां कबारे हुए है। बाल काटने वाला “नाई” मास्क तक पहनना जरूरी नही समझता तो फिर वह सुरक्षा के अन्य इंतजाम के बारे में क्या सोचेगा। यह कहानी सिर्फ कोर्ट रोड की नही है बल्कि शहर के दर्जनों स्थान पर धड़ल्ले से नियमो को ताक पर रख कर सैलून खुल रहे हैं।

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »