योग से शरीर को ऊर्जा, ताकत और सौन्दर्यता मिलती है- अर्जुन मुंडा

AJ डेस्क: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिल्ली स्थित अपने आवास पर रविवार को योग किया और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं भी दी। इसके साथ ही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी लोगों को योग दिवस की शुभकामनाएं दी है।

 

 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग शरीर को रोगमुक्त ही नहीं करता है बल्कि मानसिक और बौद्धिक स्तर पर सशक्त और ओजस्वी बनाता है। नियमित योग करने से शरीर को ऊर्जा, ताकत और सौंदर्यता मिलती है। मैं भी नियमित योग करता हूं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

 

 

 

इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ट्वीट कर झारखण्ड वासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें। आपस में दूरी बनायें रखें, मगर दिलों को जोड़े रखें।

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »