लॉक डाउन में ढील के बाद बढ़ी लापरवाही से चिंतित हैं प्रधानमंत्री, एक राष्ट्र एक कार्ड की घोषणा

AJ डेस्क: कोरोनो वायरस संकट, 59 चीनी मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध और LAC पर चीन से चल रहे गतिरोध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम 4 बजे राष्ट्र को संबोधित किया। जिसमें उन्‍होंने अनलॉक-1 के बाद से देश में लापरवाही पर चिंता जताई है।

 

 

प्रधानमंत्री ने कहा है कि जब से लॉकडाउन में ढील मिला तब से व्यक्तिगत और सामाजिक व्यवहार में लापरवाही बढ़ती जा रही है। जबकि और अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। कन्टेनमेंट जोन पर हमें बहुत ध्यान देना होगा। जो भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे, हमें उन्हें टोकना होगा, रोकना होगा और समझाना भी होगा। समय और संवेदनशील फैसलों से संकल्प शक्ति अनेक गुना बढ़ जाती है।

 

 

पीएम मोदी ने कहा कि अगर कोरोना से होने वाली मृत्यु दर को देखें तो दुनिया के अनेक देशों की तुलना में भारत संभली हुई स्थिति में है। समय पर किए गए लॉकडाउन और अन्य फैसलों ने भारत में लाखों लोगों का जीवन बचाया है। कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ते हुए अब हम अनलॉक 2 में प्रवेश कर रहे हैं। और हम उस मौसम में भी प्रवेश कर रहे हैं, जहां सर्दी-जुखाम, खांसी-बुखार ये सारे न जाने क्या क्या होता है, के मामले बढ़ जाते हैं।

 

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान देश की सर्वोच्च प्राथमिकता रही कि ऐसी स्थिति न आए कि किसी गरीब के घर में चूल्हा न जले। केंद्र सरकार हो, राज्य सरकारें हों, सिविल सोसायटी के लोग हों, सभी ने पूरा प्रयास किया कि इतने बड़े देश में हमारा कोई गरीब भाई-बहन भूखा न सोए।

 

 

‘एक राष्ट्र एक राशन कार्ड’ की घोषणा की-

अब पूरे भारत के लिए एक राशन कार्ड की व्यवस्था की जा रही है, ‘एक राष्ट्र एक राशन कार्ड’। इसका सबसे बड़ा फायदा उन गरीब सहयोगियों को होगा जो अपना गांव छोड़कर रोजगार या अन्य जरूरतों के लिए कहीं और जाते हैं।

 

 

पीएम गरीब कल्याण योजना नवंबर तक बढ़ी-

पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत, हमने 1.75 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की। पिछले 3 महीनों में 20 करोड़ गरीब परिवारों के बैंक खातों में 31,000 करोड़ रुपये जमा किए गए। इसके अलावा, 9 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18000 करोड़ रुपये जमा हुए।

 

 

अनलॉक-1 में लोग हुए लापरवाह-

पीएम मोदी ने कहा, “अनलॉक की शुरुआत के साथ लोग नियमों का पालन करने को लेकर थोड़े रिलेक्‍स हो गए थे। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि ऐसा न करें, क्योंकि 130 करोड़ लोग लाइन में है। जब से देश में अनलॉक-वन हुआ है, व्यक्तिगत और सामाजिक व्यवहार में लापरवाही भी बढ़ रही है। पहले हम मास्क पहनने, दो गज की दूरी पर, दिन में कई बार हाथ धोने के बारे में बहुत सतर्क थे।”

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »