सुरेन्द्र झा रांची के SSP बने, धनबाद के ग्रामीण SP गए गिरिडीह

AJ डेस्क: झारखंड के हेमंत सरकार ने गुरुवार को चार आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर (तबादला) कर दिया है। इस तबादले में धनबाद के ग्रामीण एसपी अमित रेणु भी शामिल है जिन्हें गिरिडीह के एसपी का पदभार सौंपा गया है। इसके साथ ही गिरिडीह के एसपी सुरेंद्र कुमार झा को राजधानी रांची का एसएसपी बनाया गया है।

 

 

इसके अलावा एडीजी अभियान के पद पर पदस्थापित मुरारीलाल मीणा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक एडीजी स्पेशल ब्रांच के पद पर पदस्थापित किया गया। जबकि गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा में डीआइजी के पद पर पदस्थापित राजकुमार लकड़ा को डीआइजी पलामू बनाया गया।

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »