PM मोदी ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, डोनाल्ड ट्रंप बोले- थैंक्यू मेरे दोस्त, अमेरिका भारत से प्यार करता है
AJ डेस्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस की 244वीं वर्षगांठ पर बधाई देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत से प्यार करता है। ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘धन्यवाद मेरे दोस्त। अमेरिका भारत से प्यार करता है!’
Thank you my friend. America loves India! https://t.co/mlvJ51l8XJ
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) July 4, 2020
इससे पहले अमेरिका को 244वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘मैं यूएसए के 244वें स्वतंत्रता दिवस पर अमेरिका के राष्ट्रपति, डोनाल्ड ट्रंप और यूएसए के लोगों को बधाई देता हूं। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में हम स्वतंत्रता और मानव उद्यम को महत्व देते हैं और इन्हीं मूल्यों को लेकर यह दिन मनाया जाता है।’
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
