JAC ने जारी किया 10 वीं क्लास का रिजल्ट, देखें वेबसाइट jac. jharkhand.gov.in पर-

AJ डेस्क: झारखंड अकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जारी किया गया है। JAC 10वीं क्लास की परीक्षाएं अपने तय शेड्यूल के हिसाब से ही फरवरी में पूरी हो गई थीं, लेकिन कोरोनावायरस लॉकडाउन के चलते 10वीं की उत्तरपुस्तिकाओं की मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी। मूल्यांकन की प्रक्रिया 28 मई से 67 केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करके शुरू की गई थी।

 

 

जैक की मैट्रिक परीक्षा 2020 में 75.01 फीसद छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। इस साल की मैट्रिक परीक्षा में कुल 3 लाख 87 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। 10वीं बोर्ड की परीक्षा पूरे राज्‍य में 951 केंद्रों पर हुई थी। पिछले वर्ष 2019 में मैट्रिक परीक्षा में 4,40,892 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।

 

 

इस वर्ष कोडरमा के सबसे ज्‍यादा विद्यार्थी सफल हुए हैं। यहां 83.064 फीसद छात्र-छात्राएं सफल रहे हैं। रांची के 80.052 फीसद विद्यार्थी सफल रहे हैं। पलामू के 80.030, पूर्वी सिंहभूम के 78.730, गिरिडीह के 78.509 फीसद विद्यार्थी सफल हुए हैं। हजारीबाग के 78.427 फीसद, धनबाद के 78.167 फीसद, सिमडेगा 77.897 फीसद, खूंटी 77.441 फीसद, गुमला 75.641 फीसद, गोड्डा के 75.148 फीसद विद्यार्थी उत्‍तीर्ण हुए हैं।

 

 

चतरा के 74.565 फीसद, जामताड़ा के 74.416 फीसद, देवघर के 72.634 फीसद, दुमका 72.101 फीसद, पश्चिमी सिंहभूम के 71.652 फीसद विद्यार्थी सफल रहे। इसके अलावा बोकारो के 71.203 फीसद, लोहरदगा के 70.694 फीसद, सरायकेला के 68.827 प्रतिशत, रामगढ़ के 67.790 प्रतिशत, साहिबगंज के 67.627 प्रतिशत, गढ़वा के 66.675 प्रतिशत, लातेहार के 64.671 और पाकुड़ के 63.987 प्रतिशत विद्यार्थी उत्‍तीर्ण हुए हैं।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »