बेतिया के जंगल में मुठभेड़, पुलिस ने चार नक्सलियों को मार गिराया
AJ डेस्क: गैंगस्टर विकास दूबे एनकाउंटर के बीच बिहार से नक्सलियों और सुरक्षा जवानों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बेतिया (पश्चिमी चंपारण) में एसटीएफ, एसएसबी और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर हो गए है। यह मुठभेड़ बाल्मीकि टाइगर रिजर्व (BTR) के सुदूर जंगल मे हुई है। फिलहाल मौके पर पुलिस के आलाधिकारी पहुंच चुके हैं।
नक्सलियों के पास से तीन एसएलआर समेत चार हथियार बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि लौकरिया थाना इलाके के चरपनिया के पास यह मुठभेड़ हुई है, जिसमें चार नक्सली मारे गए हैं। बताया जा रहा है कि एसटीएफ और एसएसबी व स्थानीय पुलिस ने भागे हुए नक्सलियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन भी शुरू कर दिया है। नक्सलियों का शव लाने के लिए एसएसबी और एसटीएफ की टुकड़ी घटनास्थल पर नदी पार कर पहुंचने का प्रयास कर रही है। कुछ नक्सलियों के छुपे होने की भी सूचना आ रही है। यही वजह है कि भारी संख्या में जवान घटनास्थल की तरफ रवाना हुए हैं।

जानकारी के अनुसार BTR के जंगल में नक्सलियों के छुपे होने की सूचना एसटीएफ को मिली थी। इसके बाद एसटीएफ ने एसएसबी के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सर्च ऑपरेशन के दौरान ही नक्सलियों ने एसटीएफ और एसएसबी पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में अबतक चार नक्सली मारे गए हैं। नक्सलियों की पूरी टीम को पकड़ने के लिए अभी भी ऑपरेशन जारी है। वहीं लगातार बारिश होने से जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान में कुछ समस्या हो रही है।

इस मुठभेड़ में एसटीएफ के दो जवान भी घायल हुए हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। एसएसबी कमांडेंट ने घटना की पुष्टि की है।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
