‘बाघ’ खोजो, इनाम पाओ, बेतला नेशनल पार्क 5 महीने से नहीं दिखा बाघ

AJ डेस्क: झारखंड के पलामू टाइगर रिज़र्व (PTR) के अधिकारियों ने शुक्रवार को 5000 रुपए के नगद इनाम का ऐलान किया है। यह इनाम उस शख्स को दिया जाएगा, जो रिज़र्व के अंदर बाघों की उपस्थिति या गतिविधियों के बारे में सटीक जानकारी देगा।

 

 

PTR के फील्ड डायरेक्टर वाई. के दास ने बताया कि, “बाघों की जानकारी देने वाले को 5000 रुपए का नगद इनाम दिया जाएगा। ऐसा करने के पीछे हमारे दो मकसद हैं, पहला तो इससे हमें पता चल जाएगा कि PTR में टाइगर हैं या नहीं, और फिर हम आगे का कदम उठाएंगे।” दास ने आगे कहा कि, “हमें ऐसी भी खबरें मिली हैं कि फील्ड स्टाफ के सदस्य अपना काम सही तरीके से नहीं कर रहे हैं। लोगों की नज़रें उन पर होंगी तो वे भी सतर्क रहेंगे।”

 

 

पलामू टाइगर रिज़र्व में फरवरी के बाद से एक भी बाघ नहीं मिला है। फरवरी में ही बेतला नेशनल पार्क में एक फीमेल टाइगर मरी पाई गयी थी। बेतला नेशनल पार्क, PTR का टूरिस्ट ज़ोन है जोकि लातेहर से गढ़वा तक 1129 वर्ग किलोमीटर के इलाके में फैला हुआ है। पर्यावरण एवं वन मंत्रालय की गणना के मुताबिक रिज़र्व में एक भी बाघ नहीं हैं।

 

 

डायरेक्टर दास ने बताया कि, ‘फरवरी के बाद से एक भी बाघ नहीं मिला है, लेकिन मई में हमे रिज़र्व में बाघ का मल मिला है जिसे जांच के लिए भेजा गया है, फ़िलहाल टेस्ट रिजल्ट का इंतजार है।’ उन्होंने कहा, ‘पलामू टाइगर रिज़र्व एकदम अच्छी स्थिति में है, हमारा स्टाफ, रिज़र्व और यहां के जानवरों का पूरा ध्यान रखता है।’

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »