कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद महानायक ‘अमिताभ’ घर पहुंचे

AJ डेस्क: अमिताभ बच्चन को लगभग दो हफ्ते बाद आखिरकार अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बिग बी की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर खुद इसकी पुष्टि की है।

 

 

अभिषेक ने ट्वीट कर लिखा- ‘मेरे पिता की ताजा COVID-19 टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब वह घर पर ही आराम कर रहे हैं। आपकी दुआओं के लिए शुक्रिया।’

 

 

आपको बता दें कि इससे पहले ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन भी कोरोना संक्रमित थे। हालांकि, दोनों अब ठीक हैं। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद दोनों को ही नानावती अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।

 

 

अभिषेक बच्चन अभी भी भर्ती, स्वस्थ होकर लौटने का वादा-

मैं, दुर्भाग्यवश कोविड-19 पॉजिटिव बना हुआ हूं और अस्पताल में ही हूं। आप सभी को मेरे परिवार के लिए की गई प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। इसके लिए मैं अभिभूत होने के साथ आप सभी का आभारी हूं। मैं इसे हरा दूंगा और स्वस्थ होकर लौटूंगा! वादा।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »