कोरोना धमाका: गोड्डा में बुधवार को मिले 334 पॉजिटिव मरीज, सूबे का रिकॉर्ड ध्वस्त

AJ डेस्क: झारखंड के गोड्डा जिले में बुधवार को कोरोना ब्लास्ट हुआ है। जिसने सूबे के अबतक के सारे रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। दरअसल जिला में एक साथ कोरोना के 334 नए मरीज मिले है। सूबे के किसी भी जिले में एक दिन में इतनी संख्या में कोरोना के मरीजों की पुष्टि पहली बार हुई है।

 

 

जानकारी के अनुसार बुधवार को rt-pcr लैब मुंबई से एक साथ 291 पॉजिटिव केस की रिपोर्ट आई है। वहीं मंगलवार की देर रात धनबाद से 43 संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई थी। इस संबंध में जिला के सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा ने बताया कि इसमें ज्यादातर मरीज गोड्डा मंडल कारा के है। जिसमें कुछ कैदी और कारा कर्मी है। सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती करने की प्रक्रिया की जा रही है।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »