मैट्रिक पास शिक्षा मंत्री अब इंटर में ले रहे एडमिशन

AJ डेस्क: किसी राज्य के मंत्री सिर्फ दसवीं पास… सुनने में अजीब लग रहा होगा लेकिन ये सच है। झारखंड के शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो वाकई में मैट्रिक पास ही हैं। लेकिन अब उन्होंने इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिए फिर से नामांकन लेने का निर्णय लिया है। शिक्षामंत्री ने विभाग का कामकाज संभालने के साथ ही अपने डुमरी विधानसभा क्षेत्र के नवाडीह इंटर कॉलेज में ही नामांकन लेने का निर्णय लिया है।

 

 

झारखंड के शिक्षा मंत्री ने ये फैसला यूं ही नहीं लिया। इसके पीछे एक ऐसी बात है जो मंत्री बनने के कुछ दिन बाद ही उन्हें कचोट गई। दरअसल इसी साल जनवरी महीने में उन्होंने विभाग का पदभार ग्रहण किया। इसी बीच कुछ लोगों ने दबी जुबान में ये टिप्पणी कर दी कि दसवीं पास शिक्षामंत्री राज्य में शिक्षा विभाग का काम कैसे कर पाएगा। कैसे वो गुणवत्ता में सुधार के लिए कदम उठा पाएगा। इस बात ने दसवीं पास जगरनाथ महतो को बेचैन कर दिया।

 

 

उसी दिन उन्होंने आगे की पढ़ाई करने का निर्णय ले लिया था। उन्होंने कहा कि पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती, देश के आईएएस-आईपीएस समेत अन्य अधिकारी भी नौकरी करने के साथ आगे उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए पढ़ाई करते है, ऐसे में शिक्षामंत्री आगे की पढ़ाई के लिए कदम उठाता है, तो किसी को आश्चर्य करने की कोई बात नहीं है। इस बात का खुलासा खुद जगरनाथ महतो ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान किया।

 

 

जगरनाथ महतो के मुताबिक वो इंटरमीडिएट के कला संकाय यानि आर्ट्स में अपना एडमिशन कराएंगे। उन्होंने बताया कि साल 2005 में जब वो पहली बार डुमरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीत कर आए तो पैतृक प्रखंड नवाडीह में कोई इंटर कॉलेज नहीं था। उनके प्रयास से ही नवाडीह प्रखंड में इंटर की पढ़ाई शुरू हो पाई और अब वो उसी कॉलेज में इंटर की पढ़ाई के लिए नामांकन लेंगे।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »