जमशेदपुर में ASI ने पिस्टल से खुद को मारी गोली, मौत, जाँच शुरू

AJ डेस्क: जमशेदपुर स्थित गोलमुरी पुलिस लाइन में क्वारन्टीन असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) तरुण पांडेय ने सोमवार को अपनी रिवाॅल्वर से खुद को गोली मार ली। गोलमुरी पुलिस लाइन स्थित ऑफिसर्स फ्लैट की तीसरी मंजिद के मकान संख्या 303 में उन्होंने शाम करीब 4 बजे खुद को गोली मारी। वह बिहार स्थित नालंदा जिला से ड्यूटी पर आने के बाद से वह होम क्वारन्टीन पर थे।

 

 

बताया जा रहा है कि गोली चलने की आवाज सुनकर उनकी पत्नी और पड़ोस में रहने वाले अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। तबतक तरुण पांडे की मौत हो गई। उनके आत्महत्या का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है।वहीं मौके पर पहुंचे एसएसपी एम तमिल वानम ने बताया कि मृतक एएसआई तरुण की मौत उनके सर्विस रिवाल्वर से नही हुई है। उनके हाथ मे जो रिवाल्वर मिला है वो कोई दूसरा ही रिवाल्वर है। जिसकी जांच होगी।

 

 

 

बताया जाता है कि तरुण कुमार पांडे की इसी साल 27 जून को शादी हुई थी। उनका पटना में ससुराल है। रक्षा बंधन में पत्नी को लेकर ससुराल गए थे। कुछ दिन पूर्व ही वे अपनी पत्नी के साथ जमशेदपुर पुलिस लाइन रहने आए थे। पुलिस लाइन में जीपी साखा में तैनात थे। उनके दोस्तो ने बताया तरुण कुमार पांडे स्पोर्ट्स मैन थे। नेशनल हैंड बॉल के चैंपियन थे और काफी सामाजिक व्यक्ति थे।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »