अभिनेता सुशांत प्रकरण: बौखलाई मुंबई पुलिस ने बिहार के 5 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज किया

AJ डेस्क: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले की सीबीआई जांच को लेकर महाराष्ट्र और बिहार सरकार सुप्रीम कोर्ट में आमने-सामने हैं। वहीं मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में पांच बिहार पुलिस के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।

 

 

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता अजय सिंह सेंगर ने पांच बिहार पुलिस के जवानों के खिलाफ तहरीर दी कि ‘सुशांत राजपूत आत्महत्या केस बिहार के पटना में दर्ज जीरो FIR को कानूनी तौर पर मुंबई पुलिस को ट्रांसफर कर देना चाहिए था। लेकिन ऐसा किया नहीं गया, कानून भंग करते हुए बिहार की पुलसि ने मुंबई में खुद अवैध तरीके से जांच करने लगी, और सरकारी कामकाज में तकलीफ दी और महाराष्ट्र की प्रतिम मलिन की, बांद्रा पुलिस स्टेशन में दादागिरी की इसलिए बिहार पुलिस के मोहम्मद यासीन, मनोरंजन भारती, निशांत, दुर्गेश, केंसर पर भा.द.वी 353/ 352/186 के अनुसार केस दर्ज करे।’

 

 

इधर सुप्रीम कोर्ट में आज सुशांत सिंह राजपूत केस में अहम सुनवाई चल रही है। सुप्रीम कोर्ट रिया चक्रवर्ती की याचिका (बिहार से मुंबई केस ट्रांसफर करने) पर फैसला करेगी। जानकारी के अनुसार थोड़ी देर में साफ हो जाएगा कि सुशांत केस की जांच सीबीआई करेगी या मुंबई पुलिस। सुप्रीम कोर्ट बिहार, महाराष्ट्र, केंद्र सरकार और सुशांत सिंह राजपूत के पिता के दाखिल जवाबों पर फैसला सुनाएगी।

 

 

वहीं सूत्रों के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत मामले में प्रवर्तन निदेशालय को रिया चक्रवर्ती के कुछ डिलीट हुए व्हाट्सएप मेसेज मिले हैं। ये मेसेज एजेंसी द्वारा लिए गए डंप डेटा से मिले हैं। इस दौरान, रिया चक्रवर्ती से पूरे दो दिन ED द्वारा पूछताछ की गई है।

 

 

इससे पहले, मंगलवार को सुशांत की पूर्व बिज़नेस मैनेजर और रिया चक्रवर्ती की वर्तमान मैनेजर श्रुति मोदी ने ED को दिए अपने बयान में कहा था कि जब से रिया सुशांत के जीवन में आई थी, वह सुशांत की ओर से फैसले ले रही थी। श्रुति ने अधिकारियों को ऐसे कई उदाहरण भी दिए जब रिया ने सुशांत के लिए फैसले लिए थे। ये फैसले उन कंपनियों से संबंधित थे जहां अभिनेत्री के स्टेक्स थे।

 

 

श्रुति ने ED को यह भी बताया कि रिया सुशांत से जुड़े कुछ प्रोजेक्ट्स पर भी फैसला ले रही थी। जब रिया सुशांत से मिलीं थी, उस दौरान श्रुति सुशांत की बिजनेस मैनेजर थीं। फरवरी 2020 के बाद, श्रुति सुशांत के साथ नियमित संपर्क में नहीं रही। इसके अलावा, खुद रिया अपनी इनकम और प्रॉपर्टीज से सम्बंधित सवालों का ठीक से जवाब नहीं दे पाई।

 

 

बता दें कि डिलीट हुए मेसेज से पहले सूत्रों ने ये भी खुलासा किया था कि रिया की कंपनी Vividrage Rhealityx Pvt. Ltd. का IP एड्रेस पिछले एक साल में 17 बार बदला गया था और हाल ही में ये 7 अगस्त को बदला गया- जब ED ने मामले में अपनी पूछताछ शुरू की। इसके अलावा, वेबसाइट अब ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है और कहा जा रहा है कि इसका कम से कम एक ईमेल एड्रेस सुशांत के पास था।

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »