झंडोतोलन कर मुख्यमंत्री ने कोरोना वारियर्स को शॉल ओढ़ा सम्मानित किया
AJ डेस्क: 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोरहाबादी मैदान में झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झंडोत्तोलन किया और इससे पहले मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित किया गया। कोरोना महामारी के विरुद्ध संघर्ष में अग्रणी भूमिका निभाने वाले चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिसकर्मियों और स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कोरोना वॉरियर्स को शॉल ओढ़ा कर सम्मान किया।

इस दौरान मोरहाबादी में हो रहे कार्यक्रम के दौरान आम लोगों को राजकीय समारोह हेतु आमंत्रित नहीं किया गया था। इसके लिए राँची जिला प्रशासन ने राँचीवसियों से अनुरोध किया था कि वह अपने-अपने घरों में रहकर ही कार्यक्रम का नजारा देखें। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री के अभिभाषण तथा सम्पूर्ण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण झारगोव टीवी, यूट्यूब चैनल और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी किया गया। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने कहा कोरोना को हराना है हम अन्य राज्यों से बेहतर कर रहे हैं. वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 74वें स्वतंत्रता दिवस पर राज्यवासियों को बधाई भी दी।

आपको बता दें की कोविड-19 के कारण संक्रमण के खतरे के मद्देनजर इस राजकीय समारोह में सामाजिक दूरी का पूरी तरह पालन करते हुए समारोह का आयोजन हुआ। वहीं सीएम ने कहा कि इस लॉकडाउन में मुख्यमंत्री दीदी किचन की शुरुआत से लगभग एक लाख बहनों ने सराहनीय योगदान दिया है। इसके लिए सीएम ने धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि महिलाओं का सम्मान एवं उनकी सुरक्षा प्राथमिकताओं में शामिल है असहाय महिलाओं के साथ कोई अत्याचार या अन्याय नहीं होगा। इसके लिए 22 फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का निर्णय लिया गया है।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
