धनबाद जेल में कोरोना का कहर, 15 बंदी पाए गए संक्रमित, संजीव की भी तबियत खराब

AJ डेस्क: पूरे धनबाद जिले में तांडव मचा रहे कोरोना वायरस ने अब धनबाद मंडल कारा में दस्तक दिया है। यहाँ एक साथ 15 कैदी कोरोना पॉजिटीव पाए गए है। जिसके बाद जेल प्रशासन के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग के भी हाथ-पांव फूलने लगे है। वहीं जेल के बाकी कैदियों में भी डर का माहौल पैदा हो गया है।

 

 

जानकारी के अनुसार धनबाद जेल में बंद 30 कैदियों में कोरोना के लक्षण दिखाई देने के बाद इनका कोरोना जांच कराया गया था। जिसमें आधे मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है। जिसके बाद जिले में हड़कंप मच गया है। इन संक्रमित मरीजों में एक मरीज धनबाद के पूर्व उप मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या का अभियुक्त है। वहीं एक साथ इतने कैदियों में कोरोना का वायरस पाए जाने के बाद जेल प्रशासन ने जेल में बंद 4 सौ कैदियों का कोविड- 19 जांच कराने का फैसला लिया है।

 

 

बात दें कि कुछ दिन पूर्व शर्दी, खासी, तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने के कारण ही तीन साल से धनबाद जेल में बंद नीरज हत्या कांड के आरोपी झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह की मामले में सुनवाई के दौरान न्यायालय में पेशी नही हो सकी थी।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »