पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश के मंत्री चेतन चौहान का निधन

AJ डेस्क: टीम इंडिया के पूर्व ओपनर और उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान का रविवार को निधन हो गया। वो 72 वर्ष के थे। उनका कोरोना का इलाज चल रहा था। शुक्रवार रात को उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। इसके बाद उन्होंने लखनऊ से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी दोनों किडनी फेल होने और लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखे जाने की खबर शनिवार को आई थी।

 

 

दो दिन से उनकी तबीयत गंभीर बनी हुई थी और रविवार को उन्हें  मृत घोषित कर दिया गया। चेतन चौहान के देहांत की पुष्टि करते हुए उनके छोटे भाई पुष्पेंद चौहान ने कहा कि वो कोरानो से पीड़ित थे और इसके कॉम्पलीकेशन की वजह से उनका देहांत हो गया।

 

 

कोरोना से वो उबरने से पहले ही किडनी और ब्लड प्रेशर की समस्या उनके शरीर में पैदा हो गई थी। ऐसे में उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। हालत में सुधार नहीं आने पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया। 11 जुलाई को कोविड 19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद चेतन चौहान को लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया गया था।
 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »