सिंह मेंशन में “भारत रत्न अटल जी” को रागिनी ने दी श्रद्धांजलि

AJ डेस्क: रविवार को सिंह मेंशन में देश के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

 

 

इस मौके पर मौजूद भाजपा नेत्री व पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए कहा, ‘मृदुभाषी झारखंड राज्य के निर्माता अटल जी को मैं श्रद्धा सुमन अर्पित करती हूं।’ उन्होंने आगे कहा कि अटल जी ज्ञान के धनी थे। वे एक महान राजनीतिज्ञ होने के साथ साथ एक महान कवि भी थे। वह अपने विरोधियों के बीच भी काफी लोकप्रिय थे।

 

 

भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में पोखरण में देश ने परमाणु परीक्षण किया, सर्व शिक्षा अभियान शुरू हुआ, उनके कार्यकाल में ही देश के वीर जवानों ने कारगिल से दुश्मनों का नामोनिशान मिटाया। उन्होंने कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्व को मैं शत शत नमन करती हूं।

 

 

इस कार्यक्रम में महंत पांडे, तमाल राय, स्वरूप भट्टाचार्य, अखिलेश सिंह, बाबू जैना, छोटू सिंह, महिपाल सिंह, अशोक मिश्रा, राणा मनीष, टुन्ना सिंह, आलोक मिश्रा सहित कई लोग शामिल थे।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »