ख़ुशख़बरी: बोकारो में NIOS ने शुरू किया डिप्लोमा कोर्स, हरेन्द्र नाथ बने समन्वयक

AJ डेस्क: भारत सरकार के द्वारा घोषित नई शिक्षा नीति के अनुरूप वर्ग नर्सरी से कक्षा 5 तक के अगर आप शिक्षक हैं, तो आपकों अर्ली चाइल्डहुड केयर एजुकेशन (Early Childhood Care Education) में 1 साल का डिप्लोमा करना अति आवश्यक है। ऐसे में बोकारो वासियों के लिए NIOS (राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा) संस्थान जो भारत सरकार के एच.आर.डी मंत्रालय के अधीन स्वतंत्र संस्था है, सुनहरा अवसर प्रदान कर रहा है।

 

 

NIOS द्वारा सेक्टर 5 बोकारो स्टील सिटी में बोकारो जूनियर चेंबर, मॉर्निंग ग्लोरी स्कूल में अध्ययन केंद्र की शुरुआत की गई हैI इसमें दो सत्र जनवरी एवं जुलाई में नामांकन विद्यार्थी ले सकते हैं। जो 1 साल का होगा। जिसमें क्लासरूम, पढ़ाई एवं प्रैक्टिकल दोनों ही होंगेI जुलाई 2020 सत्र के लिए नामांकन ऑनलाइन जारी है। छात्र NIOS के वेबसाइट www.nios.ac.in पर जाकर ECCE-439-441 कोड डाल कर अपना नामांकन करा सकते हैं। इसमें सीट सीमित है, अतः इच्छुक छात्र इसमें भविष्य के लिए फायदा उठा सकते हैं।

 

 

अध्ययन केंद्र में हरेंद्र नाथ समन्वयक के रूप में NIOS के द्वारा नियुक्त किए गए है। छात्रों की सुविधा के लिए IGNOU Bhawan, सेक्टर 3/B में भी एक सूचना केंद्र रखी गई है जहां से पूरी जानकारी लिया जा सकता हैं।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »