सुशांत प्रकरण की जाँच CBI के हवाले, मुम्बई पुलिस सभी साक्ष्य सौंपे: सुप्रीम कोर्ट

AJ डेस्क: सुशांत सिंह केस में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच को हरी झंडी दिखा दी है। इस फैसले पर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं। उन्होंने कहा कि न्याय की जीत हुई है। 130 करोड़ भारतीयों की तरह वो भी खुश है। यह एक ऐसा फैसला है जो नजीर बनेगा। इसके साथ यह भी कहा कि बिहार पुलिस जिस तरह से आगे बढ़ रही थी उस पर मुहर लगी है। फैसले से यह भी साफ है अब सच जरूर सामने आएगा।

 

 

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि जिस तरह से जांच को भटकाने और लटकाने की कोशिश की गई अब उस पर विराम लग चुका है। रिया चक्रवर्ती के बारे में कहा कि उनके में औकात नहीं है कि वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर टिप्पणी करें।

 

 

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह 130 करोड़ भारतवासियों की जीत है। इस फैसले से सुप्रीम कोर्ट का मान-सम्मान और बढ़ गया है। अब सुशांत मामले में अब निश्चित रूप से न्याय होगा। मुंबई पुलिस ने हमारी जांच में सहयोग नहीं किया। अब कोर्ट ने रास्ता साफ कर दिया है। मुंबई पुलिस ने पेशेवर तरीका नहीं अपनाया। बिहार पुलिस सुशांत को न्याय दिलाने के लिए सही दिशा में काम कर रही थी।

 

 

सुशांत सिंह के पिता के वकील विकास सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को न्याय की जीत बताया है। वरिष्ठ वकील सिंह ने कहा कि मामले में कोर्ट ने सभी बिंदुओं पर फैसला हमारे हक में दिया है। कोर्ट ने यह भी कहा है कि पटना पुलिस में दर्ज एफआईआर सही है।सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई नीरज सिंह बबलू ने कहा कि इस मामले में मुंबई पुलिस कुछ नहीं कर रही थी। अदालत के इस फैसले से हमें राहत मिली है।

 

 

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से महाराष्ट्र सरकार को झटका लगा है क्योंकि वह इस केस की जांच सीबीआई को सौंपे जाने का विरोध कर रही थी। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में मुंबई पुलिस को सुशांत केस से जुड़े सभी साक्ष्यों को सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया है। साथ ही कोर्ट ने मुंबई पुलिस को सीबीआई को जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने माना है कि इस केस में पटना पुलिस दर्ज शिकायत सही है। कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती की अर्जी खारिज कर दी है।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »