भाजपा नेता सतीश की निर्मम हत्या दुःखद घटना, प्रशासन हत्यारों को गिरफ्तार करे- रागिनी
AJ डेस्क: आज शहर के व्यस्तम क्षेत्र और व्यस्तम इलाके में बाइक सवार अपराधियों ने भाजपा नेता सतीश सिंह की जिस कदर गोली मारकर हत्या कर डाली और आराम से निकल भी गए, यह दुःखद घटना है। सतीश सिंह पार्टी के समर्पित सिपाही थे, इनकी हत्या से हम सभी काफी मर्माहत हैं। यह कहना है पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी और भाजपा नेत्री रागिनी सिंह का।
भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कहा कि पार्टी में सतीश सिंह का कोई स्थान नही ले सकता। जिला पुलिस प्रशासन सतीश हत्या कांड के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का काम करे।
भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में मेरी सवेंदना, सहानुभूति सतीश के परिजनों के साथ है और मैं उनके हर सुख दुख में हमेशा उनके साथ खड़ी रहूंगी।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
