केंद्रीय मंत्री राम विलास अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में हो रही दिक्कत

AJ डेस्क: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सांस लेने में तकलीफ के चलते उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने फेफड़ों और किडनी में परेशानी की शिकायत की है। उन्हें रविवार को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। बता दें कि उन्हें पहले से ही हार्ट की बीमारी है। साल 2017 में वो हार्ट का इलाज कराने के लिए लदंन गए थे।

 

 

रामविलास पासवान उपभोक्ता मामलों और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मामलों के केंद्रीय मंत्री हैं। इसके अलावा वो बिहार की लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष भी हैं। रामविलास पासवान छह प्रधानमंत्रियों के साथ काम कर चुके हैं जो अपने आप में अनोखा रिकॉर्ड है। पासवान सोलहवीं लोकसभा में बिहार के हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

 

 

पासवान बिहार के खगड़िया जिले के शाहरबन्नी गांव के मूल निवासी हैं। रामविलास पिछले 50 सालों से राजनीति कर रहे हैं और वो आज भारतीय राजनीति में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। पासवान ने 32 सालों में 11 चुनाव लड़ चुक हैं। इनमें से वो 9 चुनाव जीते हैं।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »