हादसा: कार पर पलटी ट्रक, दो बच्चे, दो महिला सहित 6 की मौत, सभी दुमका के

AJ डेस्क: झारखंड के दुमका में बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है। जामा थाना क्षेत्र के दुमका-देवघर मुख्य मार्ग पर जामा एसबीआई बैंक के समीप मंगलवार को चावल लदा एक ट्रक सड़क पर बने गड्ढे के कारण बगल से गुजर रही एक इंडिगो कार के ऊपर पलट गई। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। इसके साथ ही कार पे सवार दो बच्चे, दो महिला समेत 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई है।

 

 

जानकारी के अनुसार कार लगभग 45 मिनट तक ट्रक के नीचे दबी रही। वहीं घटना की सूचना मिलते ही जामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन मंगवाकर ट्रक को आल्टो के ऊपर से हटवाने का काम कर रही है। बताया जा रहा है कि क्रेन पहुंचने से पूर्व मौके पर लोगों का हुजूम जुट गया था, लेकिन चाह कर भी लोग कुछ भी नहीं कर सके। चावल लदा ट्रक दुमका के तरफ जा रहा था, जबकि कार देवघर की ओर जा रही थी। मिली जानकारी के अनुसार दुर्घनाग्रस्त टाटा इंडिगो (जेएच 04 एफ 8651) दुमका के संजीव कुमार के नाम से पंजीकृत है।

 

 

दुमका एसपी अंबर लकड़ा ने घटना के संबंध में बताया कि दुमका जिला अन्तर्गत जामा थाना के निकट चारपहिया वाहन पर अनाज से भरा ट्रक पलटने से 5 लोगों की मौत हो गयी। सभी चारपहिया वाहन पर सवार थे। लकड़ा ने बताया मरने वाले सभी दुमका के हैं। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »