सुशांत को न्याय के लिए “कैलिफोर्निया” के एक फ़ूड आउटलेट पर लगा ‘बिलबोर्ड’

AJ डेस्क: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद दिवंगत अभिनेता के मामले की जांच की प्रक्रिया के बीच बहन श्वेता सिंह कीर्ति अक्सर सोशल मीडिया पर अभिनेता की पुरानी तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने दिवंगत अभिनेता के लिए न्याय का समर्थन करते हुए एक दुकान के बाहर एक बिलबोर्ड का वीडियो शेयर किया। दिवंगत अभिनेता की बहन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस क्लिप को साझा किया।

 

 

वीडियो में हम कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका में एक फूड आउटलेट देख सकते हैं। आउटलेट ने दिवंगत अभिनेता को न्याय का समर्थन करने के लिए एक होर्डिंग लगाया था। श्वेता ने पोस्ट को कैप्शन दिया, ‘भाई के लिए हॉलीवुड में एक बिलबोर्ड लगाया गया। सभी के समर्थन #JusticeforSushant के लिए धन्यवाद और बहुत आभार।’

 

देखें Video-

 

कुछ दिनों पहले, श्वेता ने परिवार के साथ सुशांत सिंह राजपूत के लिए 24 घंटे के आध्यात्मिक और प्रार्थना का ऑनलाइन आयोजन किया था। श्वेता ने अपने सोशल मीडिया पर बताया कि दुनिया भर से 10 लाख से अधिक लोग इसमें शामिल हुए।

 

 

सुशांत के लिए किया था ऑनलाइन प्रार्थना का आयोजन-

SSR वॉरियर और दोस्तों का धन्यवाद करते हुए उन्होंने लिखा, ‘सुशांत की प्रार्थना के लिए दुनिया भर से एक लाख से अधिक लोग शामिल हुए। यह एक आध्यात्मिक क्रांति है और यह दुनिया भर में गति प्राप्त कर रही है, हमारी प्रार्थना अनुत्तरित नहीं रहेगी। # GlobalPrayers4SSR #CBIForSSR #Godiswithus #JusticeForSushant।’

 

 

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट पर मृत पाए जाने के मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सीबीआई के सुपुर्द कर दी गई है। जब से सर्वोच्च न्यायालय ने सुशांत सिंह राजपूत के मामले में सीबीआई जांच का आदेश दिया, तब तक केस में कई खुलासे और दावे हुए थे। रिया चक्रवर्ती की एक ड्रग डीलर के साथ कथित चैट भी हाल ही में सामने आई है।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »