Video: आखिर झरिया में जुलूस निकाला कैसे, क्या कर रही पुलिस, जमकर हुई मारपीट?

AJ डेस्क: धनबाद के झरिया स्थित ऊपर कुली में कल देर रात ईदगाह अखाड़ा द्वारा जुलूस निकाल न सिर्फ न्यायालय और प्रशासन के आदेशों की अवहेलना की गई, बल्कि इस दौरान उपद्रव भी मचाया गया। इतना ही नही जब स्थानीय मुस्लिमों द्वारा इसपर आपत्ति जताई गई तो उनके साथ जुलूस में शामिल लोगों ने मारपीट भी किया। जिसमें कई लोग घायल हो गए है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।

 

 

जानकारी के अनुसार मोहर्रम के नवमी की देर रात प्रशासन के सभी आदेशों को ताख पर रखते हुए झरिया के ऊपर कुली में ईदगाह अखाड़ा द्वारा जुलूस निकाला गया। इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों ने करतब दिखाने के नाम पर आग के गोला बरसाया गया। जिससे आसपास के कई घरों और दुकानों को नुकसान पहुंचा। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसपर आपत्ति जताई गई। जिसपर जुलूस में शामिल उपद्रव मचा रहे युवक भड़क गए और जुलूस का विरोध कर रहे स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों से मारपीट शुरू कर दिया। इस मारपीट में कई लोगों को चोटें भी आई।

 

Video-

 

मामला यही शांत नही हुआ। रविवार को जुलूस में शामिल होकर उपद्रव मचाने वाले युवक एक बार फिर ऊपर कुली पहुचं गए और वहाँ मौजूद महिलाओं और पुरुषों से जमकर मारपीट की। जिसके तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »