गोड्डा: हथियार के बल पर आश्रम वासियों को बंधक बना “साध्वी” के साथ किया सामूहिक बलात्कार

AJ डेस्क: गोड्डा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। महर्षि मेंही आश्रम कठोन में सोमवार की देर रात यह घिनौना कुकृत्य हुआ। मंगलवार की सुबह इसकी सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में संतमत से जुड़े लोगों का आश्रम में जुटना शुरू हो गया। आस-पास के गांव में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है। एसपी वाईएस रमेश ने पीड़ित साध्वी का बयान दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

जानकारी के अनुसार घटना उस वक्त घटी जब आश्रम में सभी लोग सो रहे थे, तभी सशस्त्र अपराधियों ने हथियार के बल पर सभी को बंधक बनाकर 38 वर्षीय बोकारो निवासी साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मुफस्सिल थाना प्रभारी जेके जायसवाल ने बताया कि मुख्य आरोपी दीपक राणा को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी निशानदेही पर तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी जारी है तथा जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

इधर, घटना को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के लोगों ने सरकार पर हमला किया है तथा त्वरित रूप से आरोपियों को गिरफ्तार न करने पर राज्यव्यापी आंदोलन की धमकी दी है।

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »