रघुवंश के निधन पर लालू बोले- निःशब्द हूँ, दुखी हूं, बहुत याद आएंगे

AJ डेस्क: प्रिय रघुवंश बाबू! ये आपने क्या किया?…नाराज दोस्त के यूं अचानक छोड़कर चले जाने पर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपना दुख जाहिर किया है। खुद इलाज के लिए भर्ती लालू प्रसाद यादव ने पिछले दिनों ही पत्र लिखर नाराज रघुवंश प्रसाद सिंह को मनाने की कोशिश की थी। अब रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर बिहार के बाकी नेताओं ने भी शोक जाहिर किया है।

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘रघुवंश प्रसाद सिंह हमारे बीच नहीं रहे। उनके जाने से बिहार के साथ-साथ देश की राजनीति में एक खालीपन आया है।’

 

 

लालू प्रसाद यादव ने लिखा, ‘प्रिय रघुवंश बाबू! ये आपने क्या किया? मैनें परसों ही आपसे कहा था आप कहीं नहीं जा रहे हैं, लेकिन आप इतनी दूर चले गए। नि:शब्द हूं. दुःखी हूं। बहुत याद आएंगे।’

 

 

पुर्व सीएम जीतन राम मांझी ने भी दुख जताया. उन्होंने कहा कि रघुवंश बाबू के निधन से समाजिक एवं राजनीति जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है। वह एक कुशल राजनेता थे।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »