दुष्कर्म पीड़िता गर्भवती बच्ची को सहारा दिया भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने

AJ डेस्क: धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र स्थित कुसतौर तीन नंबर की रहने वाली 11 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता आज आठ माह की गर्भवती हो चुकी है। जो उस नाबालिग के लिए किसी श्राप से कम नही है। ऐसे में जरूरत थी सरकार और जिला प्रशासन आगे आकर उस बदनसीब बिन ब्याही माँ बनने जा रही नाबालिग की मदद की बीड़ा उठाए, लेकिन शासन-प्रशासन ने दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेज कर अपनी जिम्मेदारियों से इतिश्री कर ली। जबकि पीड़ित पिछले आठ महीनों से बेहतर इलाज और मदद के लिए दर-दर भटकती रही। जिसे आज पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी सह भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने सहारा देते हुए उसके बेहतर इलाज और देखरेख के लिए अपने साथ ले गई।

 

 

भाजपा नेत्री रागनी सिंह ने रविवार को पीड़िता और उसके परिवार से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही पीड़िता को अपने साथ लेकर वो चली गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि बच्ची आठ महीने की गर्भवती है। लेकिन इसका सही से उपचार नही हो पा रहा है। जिससे प्रसव के दौरान इस नाबालिग की जान भी जा सकती है। इसलिए बच्ची को बेहतर ईलाज व प्रसव के दौरान सही देख रेख का बहुत जरूरत है। इस वजह से अब यह नाबालिग मेरे साथ ही रहेगी। ताकि इसे डॉक्टरों की निगरानी की निगरानी में रखा जा सके।

 

 

भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने दुष्कर्म के आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि बच्ची के साथ ऐसी हैवानियत करने वाले हैवान को फांसी की सजा होनी चाहिए।

 

 

इस दौरान भाजपा नेत्री रागिनी सिंह जिला प्रशासन और पुलिस पर भी जमकर बरसी। रागिनी सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन इस पीड़ित परिवार के घर एक बार भी झाँकने तक नहीं आई और न ही इस बच्ची को किसी प्रकार की प्रशासनिक मदद दी गई। 11 वर्षीय बच्ची आठ महीने की गर्भवती है। ऐसे में बच्ची कि प्रसव के दौरान जान भी जा सकती है। लेकिन प्रशासन और पुलिस इस मामले में मौन धारण किए हुए है। भाजपा नेत्री रागनी सिंह ने प्रशासन से बच्ची के ऊपर विशेष ध्यान देने का मांग की है।

 

 

इस दौरान भाजपा नेता उमेश यादव, अभिषेक पांडे, बप्पी बाउरी, संतोष शर्मा, महंत पांडे, अखिलेश सिंह, जनता मजदूर संघ के नेता अमर सिंह, उपेन्द्र सिंह, महिप सिंह आदि मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »