ओरमांझी में मॉर्निंग वॉक पर निकले युवकों को वाहन ने रौंदा, दो की मौत

AJ डेस्क: झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक युवक को गंभीर रूप में रिम्स में भर्ती कराया गया हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

 

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की शिनाख्त ओरमांझी निवासी राहुल कुमार और मायापुर निवासी उदय बैठा के रूप में की गई है। जबकि गंभीर रूप से घायल युवक की शिनाख्त हरदाग निवासी अभिजीत कुमार के रूप में की गयी है। बताया जाता है कि ओरमांझी थाना इलाके के डोंबा नदी पुल के समीप एक अज्ञात वाहन ने तीन युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो की मौके पर ही मौत और एक घायल हो गया। एक राहगीर ने सड़क पर शवों को देख मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त की।

 

 

थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। अब तक वाहन का पता नहीं चल पाया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »