राज्यसभा से पारित बिल कृषि क्षेत्र में मिल का पत्थर साबित होगा- भाजपा प्रवक्ता

AJ डेस्क: झारखंड के भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह ने सोमवार को धनबाद में एक प्रेस वार्ता कर रविवार को राज्यसभा से पारित कृषक उपज व्यापार एवं वाणिज्य (संवर्धन एवं सुविधा) विधेयक 2020 और कृषक (सशक्तिकरण व संरक्षण कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक 2020 का समर्थन करते हुए उसका स्वागत किया।

 

 

उन्होंने कहा कि यह दोनों बिल कृषकों के लिए लाभकारी है, बल्कि यह दोनों बिल खेती किसानी के क्षेत्र में एक मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) भी सरकार बंद नही करने जा रही। इसका भी लाभ किसानों को सीधे मिलेगा। विपक्ष जनता में शिर्फ़ भ्रम फैलाने के उद्देश्य से उलजुलूल बाते कह इसके खिलाफ विरोध की आग को भड़काने का काम कर रही है।

 

 

उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिया गया नारा ‘जय जवान जय किसान’ का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के इस नारा के बाद कृषि के क्षेत्र में हरित क्रांति की शुरुआत हुई थी। जिसे कृषि के क्षेत्र में एक क्रांति माना जाता है, लेकिन इसके बाद की सरकारों ने कृषि के क्षेत्र में ध्यान नही दिया। जिससे खेती किसानी एक अभिशाप बन बन गया था, लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार किसान हित में नए-नए बिल लाकर किसानों को लाभ पहुंचाने के कार्य मे लगे है। उसी का नतीजा है कि आज पहले के अपेक्षा किसान खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रहे है। साथ ही इस नए-नए युवा भी दूसरे कामों को छोड़ खेती-किसानी की ओर रुख कर रहे है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »