म्यूटेशन के लिए 35 सौ घूस लेते राजस्व कर्मचारी निगरानी के हत्थे चढ़ा
AJ डेस्क: गिरिडीह सदर अंचल के राजस्व कर्मचारी संजय कुमार साव को धनबाद निगरानी विभाग की टीम ने गुरुवार को रंगेहाथ घूस लेते गिरफ्तार किया है। निगरानी विभाग की यह कार्रवाई उस वक्त हुई, जब अंचल कार्यालय में सुरेश साव नामक एक व्यक्ति से जमीन की दाखिल खारिज ( म्यूटेशन ) के लिए 3500 रूपये बतौर घूस वे ले रहे थे। इस दौरान टीम के अधिकारियों ने शिकायतकर्ता से नगद रूपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राजस्व कर्मी को गिरफ्तार करने के बाद टीम में शामिल अधिकारियों ने अंचल कार्यलय का रिकर्ड भी खंगाला। जिसके बाद टीम गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी को अपने साथ धनबाद कार्यालय ले गई।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
