चुनाव की घोषणा होते ही हिंसा शुरू, भाजपा समर्थकों ने जाप कार्यकर्ताओं को दौड़ा दौड़ा कर पीटा, देखें Video-

AJ डेस्क: चुनाव आयोग शुक्रवार को जिस समय बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर रहा था उस समय पटना की सड़कों पर दूसरा ही नजारा दिखाई दिया। यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने पप्पू यादव की पार्टी जन अधिकार पार्टी (जेएपी) के कार्यकर्ताओं को सड़क पर दौड़ा दौड़ाकर लाठी-डंडे से पिटाई की।

 

 

बताया जा रहा है कि कृषि सुधार से जुड़े विधेयकों का विरोध करते हुए जेएपी के कार्यकर्ता भाजपा के ऑफिस में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद शरू हो गया। धीरे-धीरे इस विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इस घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें भाजपा के कार्यकर्ता लाठी डंडों से जेएपी के कार्यकर्ताओं की पिटाई करते हुए दिख रहे हैं।

 

देखें Video-

 

कृषि से जुड़े इन विधेयकों का देश भर में विरोध हो रहा है। पटना में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी प्रताप यादव भी इन विधेयकों का विरोध करते नजर आए। तेजस्वी ने विरोध का नया तरीका निकालते हुए पटना की सड़कों पर समर्थकों के साथ ट्रैक्टर चलाया। उनके साथ तेज प्रताप यादव भी थे जो ट्रक के छज्जे पर बैठे थे।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »