जदयू कार्यालय जाकर सी एम नीतीश से भेंट किया पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे ने

AJ डेस्क: शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद राजनीतिक पार्टियां अपनी चुनावी रणनीति में लगी हुई हैं। इन सबके बीच बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। नीतीश कुमार से मिलने के लिए गुप्तेश्वर पांडे जेडीयू के दफ्तर पहुंचे। हालांकि फिलहाल उन्होंने जनता दल यूनाइटेड का दामन नहीं थामा है।

 

 

गुप्तेश्वर पांडे ने मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं यहां सीएम नीतीश कुमार से मिलने आया था। बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि मैं उनका (मुख्यमंत्री नीतीश कुमार) धन्यवाद करने के लिए उनसे मिला, क्योंकि उन्होंने मुझे डीजीपी के रूप में अपने कर्तव्यों की सेवा करने की पूरी आजादी दी। मैंने अभी तक चुनाव लड़ने पर कोई निर्णय नहीं लिया है।

 

 

इससे पहले पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने चुनाव लड़ने जैसै किसी भी विचार को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा कि वे अपने शुभचिंतकों से इस मुद्दे पर बात करने की बाद ही कोई फैसला लेंगे। बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले गुप्तेश्वर पांडे ने डीजीपी रहते हुए सुशांत के लिए न्याय को बिहार की अस्मिता से जोड़ दिया था।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »