अपराधियों के दिलो दिमाग में धनबाद पुलिस का खौफ नहीं- राज सिन्हा

AJ डेस्क: अपराधियों के अंदर से धनबाद पुलिस का खौफ पूरी तरह समाप्त हो चुका है। क्योंकि अपराधी जानते है कि वो अपराध कर इस शासन में आसानी से बच जाएंगे। धनबाद पुलिस का काम अब बस सड़क पर आम लोगों का हेलमेट चेक करना और मास्क चेक करना ही रह गया है। यह बातें धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने कही है। शनिवार को बैंक मोड़ में हुई दिनदहाड़े डकैती कांड के पीड़ित दुकानदार त्रिपुरारी वर्णवाल से उनका हालचाल जानने विधायक राज सिन्हा रविवार को उनके घर पहुंचे थे।

 

 

इस दौरान विधायक ने शासन-प्रशासन पर हमला बोलते हर कहा कि जिस जगह पर (सरायढेला) धनबाद पुलिस के आलाधिकारियों का आवास है, वहाँ रात के अंधेरे में अपराधी आम जनता के घर मे घुसकर घंटो लूटपाट मचाते है लेकिन पुलिस को भनक तक नही लगती। दिनदहाड़े बैंक मोड़ में स्थित ज्वेलरी दुकान में अपराधी घुसकर उत्पात मचा, रिवाल्वर लहराते हुए आसानी से निकल जाते है, पर पुलिस गहरी निद्रा में सोई रहती है। मटकुरिया मुख सड़क पर दिनदहाड़े हत्या हो जाती है और पुलिस फाइलों में ही केस का निपटारा कर लेने का दावा करती फिरती है। उन्होंने कहा कि इस इस हाई टेक्नोलॉजी के जमाने मे भी पुलिस अपराधियों को ढूंढ नही पाती। उन्होंने कहा कि डीजीपी ने कल की घटना के लिए 24 घंटे का समय लिया है। हम 24 घंटे इंतजार करेंगे और देखेंगे कि आखिर इस बीच पुलिस क्या कुछ कर पाती है।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »