एक सौ अस्सी मजदूरों के बीच पैंट-शर्ट व साड़ी बांटा विधायक ने

AJ डेस्क: धनबाद विधायक राज सिन्हा के द्वारा जगजीवन नगर स्थित उनके आवासीय कार्यालय में गुरुवार को श्रम विभाग अंतर्गत भवन निर्माण के 180 निबंधित मजदूरों के बीच पैंट-शर्ट एवं साड़ी का वितरण किया गया। ज्ञात हो कि भाजपा की रघुवर सरकार में असंगठित मजदूरों का बड़ी संख्या में निबंधन किया गया था। जिसके अंतर्गत उन्हें कई सारे लाभ दिए जाने थे। इसी योजना के तहत आज 100 महिला मजदूरों को साड़ी एवं 80 पुरुष मजदूरों को शर्ट-पैंट का कपड़ा विधायक राज सिन्हा के द्वारा दिया गया।

 

 

इस दौरान विधायक राज सिन्हा ने बताया कि पिछली रघुवर सरकार ने असंगठित मजदूरों का बड़ी संख्या में निबंधन किया था और उनके लिए कई कल्याणकारी योजनाएं भी शुरू की गई थी। जिसके अंतर्गत समय-समय पर उनके बीच वस्त्र वितरण की भी योजना बनाई गई थी। पिछली सरकार में ही महिलाओं के लिए साड़ी और पुरुषों के लिए पैंट-शर्ट आया था। लेकिन आचारसंहिता और उसके बाद लंबे लॉकडाउन के चलते सारे वस्त्र यूं ही रखे हुए थे। जिसका आज वितरण किया गया।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »