गांधी व शास्त्री जयंती के मौके पर यूथ इंटक ने मनीषा कांड के विरोध में शांति मार्च निकाला

AJ डेस्क: शुक्रवार को राष्ट्रपिता माहत्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती बोकारो युथ इंटक द्वारा मनाई गई। महापुरुषों के जयंती मनाने के पश्चात उत्तरप्रदेश के हाथरस मे हुआ बहन मनीषा के साथ क्रूर अत्याचार व दोषियों को फाँसी की सजा हो इसको ले कर युथ इंटक की ओर से शांतिपूर्वक शांति मार्च निकाला गया। साथ ही बहन मनीषा को श्रद्धापूवर्क श्रद्धांजलि दी गई।

 

 

मौके राष्ट्रीय सचिव रवि चौबे ने बापू और शास्त्री जी की जयंती पर माला अर्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया और कहा की देश को एक बार फिर बापू, शास्त्री जी, जवाहर नेहरू, सुभाष चन्द्र बोस, भगत सिंह और इंदिरा गांधी की इस देश को जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज की सरकार में देश में इस तरह की बढ़ती घटनाओं से देश की प्रतिष्ठा धूमिल हो रही हैं, जो अति अशोभनीय है। आज हमारी देश की बहन, बहू-बेटियां अपने आप को मजबूर, लाचार और बेबस महसूस कर रही हैं।

 

 

उन्होंने कहा की अन्य देशों की तरह सदन द्वारा एक कठोर कानून पास करने की जरूरत है। जिसमें ऐसा कुकर्म करने वालों के खिलाफ अविलंब कार्रवाई का प्रावधान हो।

 

 

इस कार्यक्रम में इंटक के राष्ट्रीय सचिव कुमार रवि चौबे, युथ इंटक जिला अध्यक्ष बटुक मिश्रा, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य प्रमोद, जिला कार्यकारी अध्यक्ष अशोक सोरेन, प्रमोद, नईम अंसारी, जिलानी अंसारी,अक्षय पांडेय, रॉकी, संदीप, चौलेश्वर, अबदुल्लाह, अभिनय, शाकिर, राहुल, अनिकेत, अफसर, प्रफुल, जितेंद्र, देवेश, शुभम व आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »