पी एम मोदी ने राम विलास को दी श्रद्धांजलि, एक दिन का राजकीय शोक

AJ डेस्क: देश के प्रमुख दलित नेताओं में से एक केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान का गुरुवार शाम को निधन हो गया। 74 साल के रामविलास पासवान पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और कुछ दिन पहले ही उनकी हार्ट सर्जरी हुई थी। पासवान के निधन पर ट्वीट कर श्रद्धांजलि देने वाले पीएम मोदी आज उनके दिल्ली स्थित घर पहुंचे और दिवंगत कैबिनेट सहयोगी के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को सात्वनां दी। इस दौरान उनके साथ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे।

 

 

राजकीय शोक-

रामविलास के सम्मान में आज राजकीय शोक रखा गया है और इस दौरान तिरंगा आधा झुकाया गया है। लोजपा के संस्थापक और उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पासवान कई सप्ताह से यहां के एक अस्पताल में भर्ती थे। हाल ही में उनके हार्ट की सर्जरी हुई थी। समाजवादी आंदोलन के स्तंभों में से एक पासवान बाद के दिनों में बिहार के प्रमुख दलित नेता के रूप में उभरे और जल्दी ही राष्ट्रीय राजनीति में अपनी विशेष जगह बना ली। 1990 के दशक में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण से जुड़े मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू करवाने में पासवान की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

 

 

पीएम ने ट्वीट कर जताया था दुख-

पासवान के निधन पर शोक जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था, ‘दुख बयान करने के लिए शब्द नहीं हैं, हमारे देश में ऐसा शून्य पैदा हुआ है जो शायद कभी नहीं भरेगा। श्री रामविलास पासवान जी का निधन व्यक्तिगत क्षति है। मैंने एक ऐसा मित्र और सहकर्मी खोया है जो पूरे जुनून के साथ हमेशा यह सुनिश्चित करना चाहता था कि प्रत्येक गरीब व्यक्ति सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत करे।’

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »