डबल मर्डर: धनबाद में झामुमो नेता व उसकी पत्नी की चाकू से गोदकर नृशंस हत्या

AJ डेस्क: रविवार की सुबह धनबाद के झरिया से एक दिल दहला देने वाली वारदात की खबर सामने आई है। यहाँ झारखंड की सत्तारूढ़ दल झामुमो के धनबाद महानगर कमेटी के उपाध्यक्ष शंकर रवानी और उनकी पत्नी की उनके भौंरा स्थित घर मे ही किसी ने नृशंस हत्या कर दी है। झामुमो नेता और उनकी पत्नी का शव उनके घर के आंगन में ही खून से लथपथ पाया गया है। बताया जा रहा है कि हत्यारों ने न सिर्फ इन्हें गोली मारी, बल्कि धारदार हथियार से उनका गला भी रेत दिया। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

 

 

जानकारी के अनुसार भौंरा गौरखूँटी निवासी झामुमो धनबाद के महानगर उपाध्यक्ष 50 वर्षीय शंकर रवानी और उनकी 45 वर्षीय पत्नी बालिका देवी की शनिवार की देर रात किसी अज्ञात अपराधियों ने नृशंस हत्या कर दी। लोगों को वारदात की खबर तब लगी जब रोज की तरह मृत परिवार आज सुबह घर से बाहर नही निकला। दंपति का शव घर के आंगन में ही खून से लथपत पाई गई है। वारदात की सूचना पर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे सिंदरी डीएसपी एके सिंह ने शव को कब्जे में लेकर मामले की तहकीकात शुरू कर दिया है। पुलिस ने मौके से एक 9 एमएम का खोखा और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने इस नृशंस हत्या कांड को अंजाम देने के लिए पहले दोनों को गोलों मेरी और उसके बाद चाकू से गोद दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

मौके से बरामद खोखा

 

घटना के बाद मृत दंपति के परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। वहीं मौके पर पहुंचे झामुमो नेताओं ने हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी सजा देने की मांग की है।

 

 

मृत शंकर रवानी का फाइल फोटो

 

 

लोगों की माने तो यह हत्याकांड आपसी रंजिश और राजनीतिक द्वेष के कारण किया गया प्रतीत हो रहा है। बात दें कि मृत झामुमो नेता शंकर रवानी वही है जिनके पुत्र पर वर्ष 2017 में रेनबो ग्रुप के चेयरमैन धीरेन रवानी की हत्या का आरोप लगा था। जिसके बाद उसी दिन लोगों की भीड़ ने मृतक शंकर रवानी के पुत्र कुणाल रवानी की नृशंस हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही दोनों परिवारों में आपसी रंजिश की ज्वाला भड़क उठी थी। जिसकी तपिस आज भी यहाँ महसूस की जाती है।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »